
बीएसपी में हादसा : ब्लास्ट फर्नेस-4 व 5 की गैलरी ढही, कोई हताहत नहीं
भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-4 व 5 की संयुक्त गैलरी क्रमांक सी-5 गुरुवार की सुबह 6 बजे भर-भराकर ढह गई। अचानक गैलरी गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। यह समय संयंत्र में शिफ्ट तब्दीली का था, इस वजह से कोई बड़ी इंज्यूरी नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बीएसपी प्रबंधन लंबे समय से हॉट मेटल के उत्पादन को लेकर जूझ रहा है। उत्पादन पटरी पर लौट ही रहा था, कि फिर से नई दिक्कत सामने आ गई है। ब्लास्ट फर्नेस-4 व 5 की गैलरी टूट कर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर भी असर पडऩा तय है।
7 अगस्त को हुआ था भूमि पूजन
फर्नेस का मेंटनेंस के लिए भूमि पूजन 7 अगस्त २०१८ को किए थे। ठेकेदार फ्रेम को बदलने का काम शुरू करता, उसके पहले ही यह घटना हो गई। प्रबंधन को भी गैलरी के जर्जर होने की जानकारी थी, इस वजह से उसका मेंटनेंस करने की तैयारी की जा रही थी।
स्लैग का करता है परिवहन
बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-1 और 3 को छोड़कर अन्य फर्नेस से स्लैग का परिवहन कनवेयर बेल्ट के गैलरी से किया जाता है। इसके पहले स्लैग को एसजीपी में पानी की बौछार से ठंडा करते हैं। स्लैग ठंडा हो जाता है, तब उसे गैलरी से कनवेयर बेल्ट के माध्यम से जेपी सीमेंट प्लांट के पीछे मौजूद स्लैग स्टॉक करने वाले मैदान भेज दिया जाता है।इस तरह की व्यवस्था अन्य फर्नेस में भी है।
उत्पादन रहेगा ठप
बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-4 व 5 का उत्पादन इसकी वजह से ठप रहेगा। प्रबंधन कोशिश कर रहा है अन्य फर्नेस से इस दौरान लगातार उत्पादन लिया जा सके।जिससे हॉट मेटल के उत्पादन में किसी तरह की गिरावट दर्ज न हो।
जर्जर हो गई थी गैलरी
बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-४ व ५ की गैलरी व उसका स्ट्रक्चर स्लैग का पानी और धूल की वजह से जंग लगकर जर्जर हो चुका था। यह देखते हुए प्रबंधन उसे बदल रहा है।
स्लैग को लेडल से ले जाने की जाएगी व्यवस्था
बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस-4 मेंटनेंस पर है।वर्तमान में ब्लास्ट फर्नेस-5 से उत्पादन लिया जा रहा था। गैलरी गिरने के बाद प्रबंधन यहां से निकलने वाले स्लैग को लेडल से डंप यार्डमें भिजवा सकता है। यह विकल्प प्रबंधन के पास है।इसके अलावा स्लैग को ठंडा कर ट्रक के माध्यम से स्लैग स्टॉक यार्डमें भेजा जा सकता है।
Published on:
09 Aug 2018 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
