8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी के साथ चरवाहे का शव देखकर परिजन की आंखें फटी रह गई

बिजली तार में करंट आने से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना दुर्ग निगम के बघेरा वार्ड की तथा दूसरी घटना सुपेला टोल नाका के समीप की है।

2 min read
Google source verification
bhilai patrika

करंट की चपेट में आने से दुर्ग और भिलाई में दो लोग की मौत

दुर्ग/भिलाई. बिजली तार में करंट आने से बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना दुर्ग निगम के बघेरा वार्ड की तथा दूसरी घटना सुपेला टोल नाका के समीप की है। करंट की चपेट में आने से कोसानगर निहाल मोहल्ला निवासी बकरी चरवाहा रामस्वरुप यादव (५५) की मौत हो गई। वहीं पुलगांव थाना क्षेत्र के बघेरा वार्ड निवासी राजू यादव (२६) की मौत भी करंट लगने से हो गई।

एक बकरी और रामस्वरूप का शव मिला

जानकारी के अनुसार बकरियां चारा चरकर घर पहुंच गई, लेकिन रामस्वरूप नहीं आया तब परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। कोसानाला टोल प्लाजा के पास क्रिकेट मैदान में टूटकर गिरे 11 केवी बिजली सप्लाई लाइन के तार के पास एक बकरी और रामस्वरूप का शव मिला। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि रामस्वरूप रोज की तरह सुबह 10 बजे बकरियों को चराने ले गया। वह दोपहर 2 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन बुधवार को बकरियां तो लौट आईं, रामस्वरूप नहीं पहुंचा।

बकरी का एक टांग हाथ में पकड़ा था

शाम तक इंतजार करने के बाद परिजन ने खोजबीन शुरू की। शाम 7.45 बजे मृतक का बेटा कोसानाला क्रिकेट मैदान की तरफ गया जहां उसके पिता रोज बकरियों को चराने ले जाता था। वहां एक बकरी और पिता का शव मिला। वह बकरी का एक टांग हाथ में पकड़ा था इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले बकरी तार के संपर्क में आई होगी। इसके बाद बकरी को बचाने के प्रयास में रामस्वरूप करंट से चिपक गया।

टूटे 11 केवी सप्लाई लाइन के तार में दौड़ रहा था करंट
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। जवानों ने देखा 11 केवी बिजली सप्लाई लाइन के तार टूटकर गिरे पड़े थे और उसमें करंट प्रवाहित हो रही थी। सब स्टेशन को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री टीएन बिज्जु का कहना है कि वहां आसपास घनी झाडिय़ां होने के कारण तार दिखाई नहीं देते।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
दुर्ग. पुलगांव थाना क्षेत्र के बघेरा निवासी राजू यादव (२६) की मौत करंट लगने से हो गई। जिला अस्पताल के मेमो पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के लिए प्रकरण पुलगांव पुलिस को सौंप दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना सुबह लगभग १० बजे की है। राजू यादव अपने पड़ोसी के घर ग्राइंडर मशीन चला रहा था। मशीन का केबल कटा था। माना जा रहा है कि इसके संपर्क में आने पर उसे करंट लग गया। मामले का खुलासा होते ही राजू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दर्द से परेशान ने कुएं में कूदकर दी जान
ग्राम खम्हरिया निवासी चंद्रकु मार चंद्राकर ने बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली। उसने कुएं में छलांग लगा दी। घटना स्थल पर जेवरा चौकी पुलिस के पहुंचने पर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक चंद्रकुमार नशे का आदी था। दो दिनों से हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि दर्द से परेशान होकर चंद्रकुमार ने आत्महत्या का मन बनाया।