31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suicide: दुर्ग जेल में कैदी ने लगाई फांसी, बाथरुम के पिल्लर से लटका मिला शव

CG Suicide: बाथरुम के पिल्लर में बेडशीट के फंदे से लटका हुआ था। मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में पता चला कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू (35 वर्ष) को दिमागी बीमार थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Jul 2025, 3:09 PM IST

CG Suicide: दुर्ग जेल में कैदी ने लगाई फांसी, बाथरुम के पिल्लर से लटका मिला शव

दुर्ग जेल में कैदी ने लगाई फांसी (Photo Patrika)

CG Suicide: दुर्ग केंद्रिय जेल में पत्नी की हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक बाथरुम के पिल्लर से बेडशीट फंसाया और उसे गले में बांधकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पद्मनाभपुर थाना टीआई राजकुमार लहरे ने बताया कि घटना सुबह 6.30 बजे बैरक-20 के बाथरुम की है। जेल के कर्मचारियों ने पहले देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे। देखा तो वह बाथरुम के पिल्लर में बेडशीट के फंदे से लटका हुआ था। मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पूछताछ में पता चला कि ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू (35 वर्ष) को दिमागी बीमार थी।

जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था। 19 अप्रैल 2024 को उसने अपनी पत्नी कविता साहू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसे यार में लटका दिया और खुद धमधा थाना पहुंचकर समर्पण कर दिया था। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।