24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम को क्या हुआ, मई के गर्म महीने में 30 मिमी बारिश

इस मई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 15 दिन में 30 मिमी से ज्यादा बारिश,स्थानीय सिस्टम और द्रोणिका की वजह से प्रदेश में पूरे पखवाड़े बदला मौसम ने रंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Nitin Tripathi

•

Updated: 16 May 2018, 1:17 AM IST

Patrika

भिलाई . इस बार शहर में गर्मी का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। मई के शुरुआती 15 दिन में पारा 43 तक ही पहुंचा और बेमौसम बारिश से पारा नीचे आ गया। मौसम विभाग की मानें तो 2012 के बाद यह पहला मौका है जब 14 दिन तापमान सामान्य से कम रहा। विभाग के अनुसार दो साल पहले मई में भी ऐसा ही मौसम बदला था, लेकिन उस साल महीनेभर में 37 मिमी बारिश हुई जबकि इस साल मई के 15 दिन में ही 30.3 मिमी बारिश हुई। विभाग की माने तो इस बार स्थानीय सिस्टम से पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी रही। खासकर दिन में खिली धूप के बाद शाम को अंधड़ के साथ आई बारिश ने तापमान भी कम कर दिया।

सिर्फ एक दिन पारा सामान्य से ऊपर
इस मई में मात्र एक दिन ही तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि पिछले 30 वर्ष के तापमान के आधार पर मई के महीने में सामान्य तापमान 41.5 से 42 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए, लेकिन इस बात इन 15 दिनों में केवल एक दिन ही पारा सामान्य से अधिक रहा। इसमें सबसे ज्यादा सामान्य तापमान 20 से 24 मई तक 42 डि.से होता है। इन दिनों गर्मी अपनी चरम पर होती है और पारा सामान्य से चार या पांच डिग्री ज्यादा दर्ज होता है। इन 15 दिनों में सामान्य तापमान 41.5 से 41.8 होता है, लेकिन द्रोणिका की वजह से पारा 40 से नीचे तक पहुंच गया। सोमवार को ही अधिकतम तापमान में सामान्य से सीधे पांच डिग्री की गिरावट आई और पारा 37.6 पर आ कर अटका। जबकि न्यूनतम पारा सीधे 7 डिग्री कम 20.8 डि.से तक आ गया।

2016 में बनी थी ऐसी स्थिति

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि अप्रैल के आखिर और मई में गर्म हवा आने से उपरी हिस्से में वाष्प जमा होती है। इसमें जब नमी वाली हवा मिलती है तो बारिश की स्थिति बन जाती है। अक्सर मई के महीने में बीच-बीच में बारिश होती है। लेकिन इस वर्ष शुरुआती 15 दिन अच्छी बारिश हो गई। ऐसी स्थिति 2011 और 2016 में बनी थी। दो साल पहले मई में 12 दिन बारिश हुई जिसमें से सबसे ज्यादा बारिश 26 मई को 16.5 मिमी दर्ज की गई। इस बार हाल में 12 मई को सबसे ज्यादा 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।