6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्दापाल की पहाडिय़ों में छिपाए थे हथियार और दवाइयां, आईटीबीपी के जवानों ने खोज निकाला

भिलाई. कोंडागांव जिले में तैनात आईटीबीपी और जिला पुलिस के जवानों ने गर्दापाल की पहाडिय़ों पर सर्चिग अभियान चलाकर माओवादियों के छिपाए सामान को जब्त किया।  
less than 1 minute read
Google source verification
bhilai patrika

ITBP and Kondagaon police

कैंप की संभावना

शुक्रवार शाम आईटीबीपी के हड़ेली सीओबी के कैंप कमांडर डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट एवं अस्टिेंट कमाडेंट रंजन दास की टीम ने कोंडागांव पुलिस केसाथ मिलकर सर्चिग शुरू की। हडेली से 6 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाडिय़ों के बीच सर्चिग के दौरान उन्होंने आईईडी बनाने का सामान और बंदूक के साथ दवाईयां भी जब्त की। डीआईजी अवनीश एवं 41 बटालियन के कमांडेंट राणा युद्धवीर सिंह संधु के मार्गदर्शन में हुए इस ऑपरेशन की सर्चिग टीम ने बताया कि जहां से यह सामान जप्त हुआ है वहां कभी माओवादियों का कैंप होने की संभावना दिख रही थी।
दूसरे दिन भी सर्चिग जारी
आईटीबीपी और पुलिस टीम की यह सर्चिग दूसरे दिन भी जारी रही। डीसी दीपक भट्ट ने बताया कि इस सर्चिग के दौरान12 बोर भरमार बंदूक, 4 पाईप बम आईईडी, एक बंडल बिजली के तार, 5 लाइफ सेविंग मेडिसीन,2 एम्युनेशन पोच, एवं 1 सुतली बम बरामद किया है।