9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल सफेद होने से नहीं गलत विचारों से आदमी बुढ़ा होता है-सुप्रभा

आनंद मधुकर भवन में आयोजित सत्संग प्रवचन में बुधवार को श्रमण संघ की महिलाओं ने पैसठिया मंत्र का जाप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 8 Nov 2017, 9:06 PM IST

Jain sadhvis, Jain community

दुर्ग . आनंद मधुकर भवन में आयोजित सत्संग प्रवचन में बुधवार को श्रमण संघ की महिलाओं ने पैसठिया मंत्र का जाप किया। महासती डॉ उदित प्रभा, महासती डॉ हेम प्रभा पैसठिया मंत्र का जाप कराया। जाप के बाद श्रेष्ठ 5 श्रावकों का सम्मान भी किया गया।

संकुचित सोच गलत विचारों से मनुष्य कम उम्र में बुढ़ा हो जाता है

इससे पहले सत्संग प्रवचन में महासती सुप्रभा ने बताया कि मानव जीवन एक जहाज के समान है। आत्मा उस जहाज का कप्तान है। इसलिए सद्कार्य करते हुए अपनी आत्मा को धर्म ध्यान में लगाने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिये। उन्होंने कहा गलत विचारों का अकडऩ ही बुढ़ापा है और इन्द्रियों की शक्ति जवानी है। बाल सफेद हो जाने से, दांत झड़ जाने, ज्यादा उम्र हो जाने से आदमी बुढ़ा नहीं होता बल्कि संकुचित सोच गलत विचारों से मनुष्य कम उम्र में बुढ़ा हो जाता है।

मधुकर मुनि का 34वां पुण्य स्मृति दिवस
गुरुवार को अर्चना महासती मंडल के सानिध्य में मधुकर मुनि महाराज का पुण्य स्मृति दिवस मनाया जाएगा। प्रवचन के बाद उनका आनंद मधुकर रतन भवन से विहार होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे जैन समाज के लोग हिस्सा लेंगे ।

सेवा देने वालों का भी सम्मान
बुधवार को चातुर्मास के चार माह सेवा देने वालों का श्रमण संघ द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें जोरावर सिंग, गैंदलाल, उषा शामिल है। गुरुवार को मधुकर मुनि के पुण्य स्मृति दिवस पर धार्मिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

आज के भौतिकवादी युग में आध्यात्म ही एक साधन

उन्होंने महाज्ञानी विद्वान रावण के जीवन चरित्र का उदाहरण देते हुए कहा रावण ने अपनी मृत्यु के लिए ही सीतामाता का हरण किया, ताकि भगवान राम के द्वारा उन्हें मुक्ति मिले। रावण ने सीता हरण का स्वांग रचा था। रावण की मुक्ति का कारण राम बने। धर्म सभा को महासती कंचन कुंवर ने मंग्रलपाठ का श्रवण कराया। संसार सागर से पार होने के लिए प्रत्येक मानव को देव, गुरू और धर्म में अपनी आस्था रखनी चाहिए। आज के भौतिकवादी युग में आध्यात्म ही एक साधन है, जो इस मानव जीवन को तार सकता है।