12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : भिलाई में नव विवाहिता की हत्या, सिरहाने में बेरहमी से बाल काटकर रखा

कमरे में यामिनी साहू (24 वर्ष) पति टुमेश्वर साहू का शव पड़ा हुआ था। वह अपनी मां के घर से 9 मई 2017 में ही बिदा होकर यहां पहुंची थी।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Dec 14, 2017

patrika

भिलाई. गांधी नगर, सुपेला के प्रथम मंजिल स्थित छोटे से कमरे में यामिनी साहू (२४ वर्ष) पति टुमेश्वर साहू का शव पड़ा हुआ था। वह अपनी मां के घर से 9 मई 2017 में ही बिदा होकर यहां पहुंची थी। इस बात का मोहल्ले वालों को अंदेशा भी नहीं था कि नव विवाहिता की हत्या इस कदर बेरहमी से कर दी जाएगी।

घटना की सूचना गुरुवार की अल सुबह पुलिस को मिली तो वह तफ्तीश करने पहुंची। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के सामने पंचनामा किया। मौके पर पाया कि मृतका के सिर का बाल काटकर सिराने रखा है। इतना ही नहीं पैर के पास तेल रखा था, जिसे पैर में लगाया गया था।

मृतका के गले की ओर नजर जाते ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताई, गले में गहरा निशान था, जो किसी रस्सी से ऊभरा नजर आ रहा था। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया।

लग गया जमावड़ा
घटना की सूचना सुपेला क्षेत्र में फैलते ही हर कदम सुपेला के मुरूम खदान में नहर किनारे बसी इस सकरी बस्ती की ओर बढऩे लगे। सीएसपी बीरेंद्र सतपथी, पार्षद महेशवर्मा, पार्षद संतोष श्रीरांगे भी मौके पर पहुंचे।

पुुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ जवानों को तैनात किया। पुलिस ने भीड़ को किनारे किया, तब जाकर शव को वाहन तक पहुंचाया गया। परिजन रोते हुए वाहन तक चले आए थे।

रात को ही हो गई थी मौत
देवर शेखर साहू ने बताया कि टुमेश्वर साहू देर रात करीब एक से दो बजे के बीच ड्यूटी कर रायपुर से लौटा। घर के बाहर खड़े होकर पत्नी को फोन किया। पत्नी ने फोन नहीं उठाया, तब उसने पिता को फोन किया। पिता ने दरवाजा खोला, तब वह ऊपर अपने कमरे में गया।

कमरे में देखा कि पत्नी सो रही है, तो उसे आवाज दिया। जवाब नहीं दी, तो बाथरूम गया, वहां से लौटकर पत्नी को उठाने हिलाया, तब पत्नी ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया। यह देखकर वह भागते हुए नीचे आया और घर वालों को इसकी सूचना दी।

ठंडा हो गया था, शरीर तो पैर में लगाए तेल
घर वालों ने जाकर देखा कि बहु का शरीर ठंडा हो चुका है, तो उन्होंने जल्दी से पैर में तेल लगाना शुरू किया।इसके बाद भी वह मूवमेंट नहीं की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। भाभी के सिर के पास चोटी का बाल कटा पड़ा हुआ था।