28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैर औरत के साथ बाथरूम में कर रहा था गंदा काम, पत्नी ने देख लिया तो पति ने उसे जिंदा जला दिया

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने वाले पति के खिलाफ छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 13 Oct 2018, 10:21 AM IST

patrika

गैर औरत के साथ बाथरूम में कर रहा था गंदा काम, पत्नी ने देख लिया तो पति ने उसे जिंदा जला दिया

भिलाई. पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने वाले पति के खिलाफ छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। दरअसल पत्नी ने अपने पति को घर के ही बाथरूम में गैर औरत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पत्नी शोर मचाने लगी तो करतूत का खुलासा न हो जाए इसलिए पति उस पर मिटट्ी तेल उड़ेला और आग लगाकर भाग गया।

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
महिला किसी तरह आगे बुझाने में सफल रही। सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुई तब अपने पति दीपक कुमार के खिलाफ थाने में रिपार्ट दर्ज कराई। छावनी टीआई भावेश साव ने बताया कि ज्योति सिंह की शादी २३ जनवरी 2013 को कैंप- वन 18 नबंर रोड निवासी दीपक कुमार से हुई। दहेज कम लाने को लेकर सास, ससुर आए दिन ताना व मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते थे।

शोर मचाना शुरू किया
इसी दौरान 10 मई 2017 की शाम 7 बजे ज्योति अपने घर के पिछले हिस्से में पानी भर रही थी। डेढ़ साल का बेटा बाहर खेल रहा था। अचानक उसे बाथरूम से आवाज सुनाई दी। वह पीछे गई और बाथरुम की खिड़की से देखा तो उसका पति दीपक गैर औरत के साथ था। ज्योति ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया।

अस्पताल में भर्ती कराया
बदनामी की डर से दीपक दौड़कर गया और ज्योति का मुंह दबा दिया। उस गैर औरत से मिट्टी तेल का केन मंगवाया। ज्योति के ऊपर तेल उड़ेला और लाइटर से आग लगाकर दोनों भाग गए। ज्योति ने पानी डालकर खुद आग बुझाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में ससुराल के लोगों ने ही उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी
ज्योति और दीपक की चार साल की एक बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। इलाज कराने के बाद ज्योति घर लौटी और दीपक के एक तलाकशुदा औरत के साथ संबंध के बारे में ससुराल के बाकी सदस्यों को बताया, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं मानी। उलटे ज्योति को ही घर से निकाल दिया।

दीपक ने ज्योति को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई या घरवालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाई तो दोनों बच्चों और ज्योति के भाई को मार देगा। यहां तक कहा कई बार जेल जा चुका हंू एक बार और चला जाऊंगा।

शिकायत दर्ज कराई
ज्योति ने यह पूरी बात दिल्ली में रहने वाले अपने मामा ससुर राजा सिंह को फोन पर बताई। उन्होंने दिल्ली बुलाया। इसके बाद दिल्ली में ही थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने यहां छावनी थाने में केस ट्रांसफर किया।