
BSP हादसे के में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समेत चार अधिकारीयों पर FIR
भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सबसे बड़े हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वक्र्स) समेत चार आला अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने इडी (वक्र्स) पी.के. दाश, जीएम (सेफ्टी) पी. पांड्याराजा, डीजीएम इंचार्ज (इएमडी) नवीन कुमार और जीएम (कोक ओवन) जी.एस. वेंकटसुब्रमण्यम को हादसे और उसमें हुई 13 मौतों के साथ ही ११ कर्मियों के झुलसने के लिए प्रथमदृष्टया जिम्मेदार मानते हुए आरोपी बनाया है।
बता दें कि बीएसपी में मंगलवार को कोक ओवन गैस पाइपलाइन में मरम्मत के दौरान विस्फोट हो गया था। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 9 कर्मियों की मौत हो गई थी और 14 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से 4 कर्मियों की इलाज के दौरान मौत हुई।
पुलिस ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के संचालक की प्राथमिक जांच रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, दमकल को दिए गए सूचना-पत्र, कोक ओवन गैस नेटवर्क का प्रोफाइल, जॉब प्रोटोकॉल को भी देखा। फिर दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के बाद भिलाई के भट्ठी पुलिस थाने में धारा 304ए, 287 और 34 के तहत मामला दर्ज किया।
दुर्ग के एसएसपी संजीव शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय इस्पात मंत्रालय, सेल और औद्योगिक सुरक्षा विभाग व अन्य जांच में जिस अधिकारी की सहभागिता पाई जाएगी, उनको आपराधिक लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। अभी चार व अन्य को आरोपी बनाया हैै। विवेचना जारी है।
Published on:
13 Oct 2018 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
