गांव में 100 से ज्यादा शादियां टल गई
कोरोना वायरस के चलते क्षेत्र के बोरतरा, भरदालोधी, सोनपुरी, बीजागोड़, सुवरतला, बिरनपुर, केहका, ढाप, मासुलगोंदी, कोंगियाकला आदि गांव में 100 से ज्यादा शादियां टल गई है। यह न्यूनतम आंकड़ा है, जो 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच होने वाली थी। कोरोना के ग्रहण के चलते हर गांव में 2 से 3 शादियां टालनी पड़ी। किलुश यदु ने बताया कि गांव में 4 शादी कैंसिल हुआ है। जंवारा विसर्जन भी इस बार नहीं होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। सभी गांवों से आना-जाना मना है, इसलिए लोगों ने शादी को कैंसिल करना ही उचित समझा। परिजन का घर पर ही रहने की सलाह भी दे रहे हैं।