26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बीएसपी में प्रतिनिधि यूनियन चुनने का मौका आया

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों ने पहले विधानसभा फिर लोक सभा चुनाव में अपने प्रतिनिधियों को चुना। अब बारी बीएसपी के प्रतिनिधि यूनियन चुनाव की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Bhuwan Sahu

•

Updated: 10 May 2019, 12:35 AM IST

patrika

अब बीएसपी में प्रतिनिधि यूनियन चुनने का मौका आया

भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों ने पहले विधानसभा फिर लोक सभा चुनाव में अपने प्रतिनिधियों को चुना। अब बारी बीएसपी के प्रतिनिधि यूनियन चुनाव की है। इसको लेकर रायपुर से रिजनल लेबर कमिश्नर, सेंट्रल (आरएलसी) एसए सैयद ने ३ जून २०१९ को इस्पात भवन कांफ्रेंस हॉल में बुलाई है। जिसमें सभी १२ यूनियन के पदाधिकारी को बुलाया गया है। बैठक में तय होगा कि चुनाव कौन से तारीख में करना है।
श्रम मंत्रालय, दिल्ली से बीएसपी में यूनियन चुनाव करवाने के लिए आरएलसी, सेंट्रल, रायपुर को ग्रीन सिंग्नल मिल गया है। अब आरएलसी इस मामले में तमाम यूनियन व बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक कर तय करेंगे कि कब चुनाव की तारीख तय की जाए।

प्रक्रिया के तहत मिली है अनुमति

बीएसपी में आईडी एक्ट के तहत सदस्यता वेरिफिकेशन (यूनियन चुनाव) कराने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके पहले संयंत्र प्रबंधन ने संबंधित दस्तावेज मुहर लगाकर केंद्रीय सहायक श्रम आयुक्त, रायपुर को भेजे थे। दिल्ली से पत्र आने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने में करीब एक माह का समय लग सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जून के आखिर या जुलाई २०१९ के आरंभ से पहले बीएसपी में आईडी एक्ट के तहत सदस्यता वेरिफिकेशन का चुनाव हो जाएगा।

आरएलसी होंगे रिटर्निंग ऑफिसर

इंटक महासचिव एसके बघेल ने बताया कि बीएसपी में जल्द यूनियन चुनाव कराने के लिए चीफ लेबर कमिश्नर को पत्र भी लिखा व 28 फरवरी को श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों से रायपुर जाकर मुलाकात कर यह मांग किए।

ये यूनियन बैठक में होंगी शामिल

आरएलसी ने चुनाव की तारीख को लेकर जो बैठक बुलाई है, उस बैठक में १२ यूनियन के अध्यक्ष व महासचिव शामिल होंगे। जिसमें हिन्दुस्तान एम्लॉय यूनियन (सीटू), स्टील एम्पलॉय यूनियन (इंटक), इस्पात श्रमिक मंच, भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस), स्टील वर्कर्स यूनियन, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, भिलाई स्टील मजदूर सभा (एटक), सेंट्रल ऑफ स्टील वर्कर्स (एक्टू), भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस), लोकतंत्र इस्पात एण्ड इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन, छत्तीसगढ़ इस्पात श्रमिक संघ व छत्तीसगढ़ मजदूर संघ हैं।

20 जनवरी को हुए थे चुनाव

२० जनवरी २०१६ को बीएसपी में यूनियन चुनाव हुआ था। 30 जून 2016 को सीटू को 2 साल के लिए मान्यता प्राप्ति का पत्र मिला, जिनका कार्यकाल 30 जून 2018 को समाप्त हो गया था। इसके बाद एक-एक कर सभी यूनियन ने चुनाव कराने के लिए आवेदन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग