इस पर एस कुमार, दीपक चौधरी, मनिंदर सिंह व डी शंकर राव चारों लिफ्ट से सातवें फ्लोर ब्वायलर 1 तक पहुंचे। करीब 2 मिनट बाद ही चारों मजदूरों को अजीब सी गैस की गंध आ रही थी। आंख में जलन व सांस लेने में परेशानी होने लगी। चक्कर आने से दीपक चौधरी वहीं गिर गया। इसके बाद अन्य तीनों का सिर भी चकराने लगा। उल्टी जैसे लगने लगा, तो सभी तुरंत दीपक चौधरी को साथ में लेकर, वहां से लिफ्ट तक आए। चलने में भी पैर काम नहीं कर रहा था। तब सभी तुरंत लिफ्ट से नीचे उतरते ही चारों गिर गए।