4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 करोड़ के आसामी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश, CD कांड के अलावा बलवा का भी मामला, 5 साल में तीन गुना बढ़ी संपत्ति

पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की संपत्ति 5 साल में 3 गुना बढ़ी है। वर्ष 2013 में उनके पास 8 करोड़ 34 लाख की संपत्ति थी, यह अब बढ़कर 23 करोड़ हो गई है।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 31, 2018

patrika

23 करोड़ के आसामी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश, CD कांड के अलावा बलवा का भी मामला, 5 साल में तीन गुना बढ़ी संपत्ति

भिलाई. पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की संपत्ति 5 साल में 3 गुना बढ़ी है। वर्ष 2013 में उनके पास 8 करोड़ 34 लाख की संपत्ति थी, यह अब बढ़कर 23 करोड़ हो गई है। मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ सीडी कांड पर सीबीआई कोर्ट में प्रकरण के अलावा उनके खिलाफ रायपुर न्यायालय में बलवा व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला भी विचाराधीन है।

खत्म हो चुका
यह मामला उनके खिलाफ 30 मई 2008 को सतनामी समाज के धर्मगुरू की गिफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से विवाद और अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी के कारण सिटी कोतवाली रायपुर में दर्ज की गई थी। हालांकि बलवा का मामला 7 माह पहले खत्म हो चुका है।

नामांकन जमा किया
बघेल ने मंगलवार नामांकन जमा किया। वे पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इसमें उन्होंने संपत्ति का ब्यौरा व न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी भी दी है। इसके मुताबिक बघेल व उनकी पत्नी संपत्ति को मिलाकर इस समय 23 करोड़ 28 लाख 29 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति है।

पत्नी के नाम 13 एकड़ जमीन
बघेल के 8 बैंक खातों में 35 लाख 92 हजार 8 59 रुपए जमा है। उनकी पत्नी के नाम भी 9 बैंक खाते हैं। इन खातों में केवल 2 लाख रुपए जमा है। बघेल व उनकी पत्नी के नाम कृषि उपयोग के लिए अलग-अलग ट्रेक्टर व चार पहिया वाहन भी है। बघेल के नाम भिलाई 3 और बेलौदी में 31 एकड़ और उनकी पत्नी के नाम 13 एकड़ जमीन है।

ये जमीन उन्हें विरासत में मिली है। बघेल के नाम रायपुर में व पत्नी के नाम भिलाई-3 में मकान है। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल पर 19 लाख रुपए का कर्ज भी है। यह कर्ज 4 अलग-अलग बैंकों में केसीसी ऋण के रूप में लिया गया है। इसी तरह बघेल की पत्नी पर भी 3 लाख 91 हजार 6 23 रुपए का कर्ज बकाया है।

जमीन-मकान की कीमतें हुई कई गुनी
बघेल की संपत्ति में यह बढ़ोतरी जमीन और मकान की कीमत बढऩे के कारण हुई है। पिछले 5 साल में बघेल की कृषि भूमि, प्लाट और जमीन की कीमत 3 से 4 गुना तक बढ़ी है। बघेल की पत्नी निजी फर्म बघेल डेवलपर्स एंड एसोसिएट्स में भागीदार भी है।