
पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान: समाज ने उठाया शीतला तालाब की सफाई का बीड़ा
भिलाई@Patrika. नगर पालिक निगम के वार्ड मरोदा टंकी स्थित शीतला कल्याणी मंदिर तालाब को स्वच्छ बनाने इस रविवार को टाउनशिप के रहवासी भी आगे आए। महिलाएं, युवा, खिलाड़ी, वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों ने श्रमदान कर तालाब के बंड, घाट और किनारे में अटे पड़े कचरे की सफाई कर पत्रिका के अमृतम जलम अभियान का हिस्सा बनें। वहीं मनवा कुर्मी कल्याण समिति टंकी मरोदा तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
नगर पालिक निगम के एमआईसी मेंबर भी आए साथ
एमआईसी मेंबर केशव बंछोर भी अपने साथियों के साथ अमृतम जलम का हिस्सा बनने यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि पत्रिका ने यह अभियान चलाकर लोगों को जगाने का प्रयास किया है ताकि वे अभी से जल संरक्षित कर आने वाले कल को सुरक्षित रख सकें।
समिति की महिलाओं ने दो घंटे तक सफाई की
कल्याणी मंदिर समिति की संध्या वर्मा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने भी इस तालाब की सफाई में हाथ बंटाया। समिति की महिलाओं ने दो घंटे तक सफाई की। समिति की मिथिला खिचरिया, गीता वर्मा ने सफाई अभियान में अपनी खास भूमिका निभाई।@Patrika
बुर्जुगों में गजब का उत्साह
पत्रिका टीम साथ निभाने बुजुर्ग तो सामने आए। युवाओं ने झाड़ू लगाया तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों के कचरा उठाया। उन्हें देखकर और आसपास खड़े लोग आगे आए।
खिलाडिय़ों और मनवा कुर्मी समाज ने भी हाथ बंटाया
मनवा कुर्मी समाज के चुनेश्वर नायक, गीता वर्मा, दुर्गेश बघेल, पीलाराम वर्मा, नवीन वर्मा, राजेश वर्मा, मरोदा ईश्वरी वर्मा, व्यासनारायण बघेल, उत्तम वर्मा, जेपी वर्मा, अनुराधा वर्मा, मनीषा वर्मा, आशा वर्मा, मालती वर्मा और अभिषेक बंछोर सहित40 लोगों ने अभियान में पत्रिका के अमृतम जलम अभियान में पहली बार शामिल हुए। वहीं सभी ने अपने मोहल्ले के जल स्रोतों को सफाई करने का संकल्प लिया। यह भी कहा कि छोटे-छोटे प्रयास से ही हम पानी को बचा सकेंगे।@Patrika
Published on:
10 Jun 2018, 8:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.