फोटो गैलरी : पुलिस को चकमा देने दो पुतला लेकर पहुंचे किसान
दुर्ग. सूखा प्रभावित किसानों की कर्ज माफी और लाभकारी समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं किएजाने से नाराज किसानों ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रतीक स्वरूप पुतले के दहन का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुतला दहन रोकने पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किया गया था, लेकिन किसान पुलिस को चकमा देकर पुतले को आग के हवाले करने में सफल रहे।