3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरक्षकों का मोबाइल जब्त कराया, थानेदारों को नहीं दी खबर फिर SP की टीम ने मारा यहां बड़ा छापा

कबाड़ी की आड़ में रेलवे का सामान और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह 12 कबाडिय़ों के गोडाउन में दबिश दी।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Sep 19, 2018

patrika

आरक्षकों का मोबाइल जब्त कराया, थानेदारों को नहीं दी खबर फिर SP की टीम ने मारा यहां बड़ा छापा

भिलाई. कबाड़ी की आड़ में रेलवे का सामान और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह 12 कबाडिय़ों के गोडाउन में दबिश दी। जहां आठ ट्रक सहित 5 टन लोहा जब्त कर 10 कबाडि़यों को गिरफ्तार किया। लाखों रुपए का माल जब्त करने के बाद उनके गोडाउन भी सील कर दिए गए हैं।

रेलवे एक्ट तहत जुर्म दर्ज
आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (१,४), ३७९, ३४ (२), आम्र्स एक्ट, रेलवे एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। इस बार थानेदारों को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी। पूरी तरह से गोपनीय टीम तैयार की गई थी। सभी थाने से आरक्षकों को इसमें लिया गया था। लेकिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया था। दबिश से पहले सभी का मोबाइल जब्त कर लिया गया था।

इस बार की कार्रवाई में कबाडिय़ों की मुखबिरी नहीं हो सकी। इस वजह से सभी पकड़े गए। एएसपी विजय पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह ५ बजे गोपनीय टीम बनाई। अलग-अलग कबाडिय़ों के गोडाउन में धावा बोला। जामुल के कबाड़ी सुरेश पांडेय के गोडाउन में पुलिस ने दबिश दी तो लोहा के अलावा १० पेटी शराब मिली। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

वैशाली नगर में ललित कबाड़ी के गोडाउन में रेलवे की पटरी और प्लेट बरामद किए। खुर्सीपार के पप्पू और सुखसेन के कबाड़ से तलवार मिले। खुर्सीपार में ही गुच्छु उर्फ महिंदर शास्त्री व मांचा कबाड़ी के यहां भी दबिश दी। अजय ठाकुर, भागवत, राजू मांडले, सुशील सिंह के कबाड़ में भी पुलिस ने छापा मारा। सुपेला थाना के पीछे के कबाड़ी को पकड़ा।

पहली बार इस तरह की कार्रवाई हुई। जिससे कबाडिय़ों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुर्ग के पार्षद हमीद खोखर के अड्डे पर छापा मारा। वह अपनी राजनीतिक पंहुच का धौंस देकर कबाड़ी धंधा चला रहा था। इसकी आड़ में चोरी का लोहा खरीदी-बिक्री कर रहा था। वहीं दुर्ग के लुचकी तालाब के पास कबाडी़ शकीर व नदीम के गोडाउन को शील कर दिया गया है।

एएसपी शहर विजय पांडेय ने बताया कि कबाडिय़ों के ठिकाने पर दबिश दी गई है। कई गोडाउन में शराब, तलवार जब्त किया गया। रेलवे की पटरी भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ रेल्वे एक्ट, आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सभी को जेल भेज दिया गया।