23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: कांग्रेस में नई नियुक्ति के बाद सियासी उबाल, पढि़ए पूरी खबर

कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नियुक्ति से नाराज अजा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राम जोशी ने इस्तीफा सौंप दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics

दुर्ग . कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पीसीसी डेलीगेट्स के रूप में वोरा परिवार के लोगों और ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में गैर अनुसूचित जाति की नियुक्ति से नाराज अजा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राम जोशी ने इस्तीफा सौंप दिया है। अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश पाटिला को भेजे गए इस्तीफे में जोशी ने वोरा परिवार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और अनुसूचित जाति की उपेक्षा के आरोप लगाया है।

नियुक्तियों पर आपत्ति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी से लेकर जिला व ब्लॉक में कमजोर परफार्मेंस वाले पदाधिकारियों को हटाकर नई नियुक्तियां की है। इसमें पीसीसी डेलीगेट्स के रूप में विधायक अरुण वोरा के साथ उनके बड़े भाई अरविंद वोरा और परिवार से जुड़े राजीव वोरा की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जिला ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत बंजारे को हटाकर उनकी जगह तुलसी साहू को जिम्मेदारी दी गई है। जोशी ने इन दोनों नियुक्तियों पर आपत्ति जताई है।

योगदान नहीं फिर भी नियुक्ति

प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में शहर अध्यक्ष ने अरविंद वोरा की पीसीसी में डेलीगेट्स के रूप में नियुक्ति का विरोध किया है।। उनका कहना है कि अरविंद वोरा का कांग्रेस के किसी भी आयोजन में अब तक कोई योगदान नहीं रहा है। उनकी नियुक्ति केवल वोरा परिवार के सदस्य होने के कारण की गई है।

गैर अजा जिला अध्यक्ष अनुचित

जोशी ने जिला अध्यक्ष के रूप में गैर अजा की नियुक्ति को भी अनुचित करार दिया है।उनका कहना था कि अजा के हेमंत बंजारे को हटाकर उनकी जगह उसी वर्ग के ओनी महिलांग की नियुक्ति की चर्चा चल रही थी, लेकिन उनकी जगह अचानक गैर अजा की नियुक्ति कर दी गई। इससे अजा समाज को आघात पहुंचा है।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर