सड़कें पूरी तरह से सुनसान हैं लोग घर पर ही रह कर जनता कफ्र्यू का समर्थन कर रहे
राजनांदगांव जिले में जनता कफ्र्यू का असर देखने को मिला है। सड़कें पूरी तरह से सुनसान हैं लोग घर पर ही रह कर जनता कफ्र्यू का समर्थन कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों की आवाजाही नहीं के बराबर है। जगह-जगह पुलिस बल सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किए गए हैं। इस संबंध में रेलवे स्टेशन मास्टर एमपी अख्तर का कहना है कि जनता कफ्र्यू के चलते रेलवे स्टेशन में आज यात्रियों की संख्या नगण्य है। आदेश के अनुसार लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई है जो ट्रेनें पहले से गंतव्य स्थान से निकली है उनकी आवाजाही हो रही है। आगे रेलवे का जो आदेश आएगा, उसका पालन किया जायेगा। सूत्र बता रहे हैं कि रेलवे प्रशासन द्वारा पैसेंजर ट्रेनों को 31 मार्च तक बंद किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन में कोलकाता से आए बटालियन के जवान ने बताया कि उनकी ड्यूटी इनफॉल जीसी में लगी हुई थी वह छुट्टी लेकर राजनांदगांव आए हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट में स्कैनिंग होने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट में भी उनकी स्कैनिंग हुई है, और वे छुट्टी मनाने राजनांदगांव आए हुए।