Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अलग-अलग दो भीषण हादसे(Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बीती रात शिवनाथ पुल(Shivnath Bridge) पर हुई। कार ने सामने से स्कूटर सवार दंपती को जोरदार ठोकर मारी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना रविवार दोपहर धौराभाठा उतई थाना अंर्तगत हुई, जहां तेज रफ्तार एसयूबी(SUB) सामने से आ रहे ट्रेक्टर में घुस गई।