28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ST, एससी छात्रों के लिए बड़ी खबर, एक दो नहीें यहां 41 कोर्सेज में मिलेगा फ्री एडमिशन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) (IGNOU)में नए सत्र के लिए एससी, एसटी (SC/ST Student) वर्ग के विद्यार्थियों को 41 पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 8 Aug 2019, 11:37 AM IST

IGNOU Course

ST, एससी छात्रों के लिए बड़ी खबर, एक दो नहीें यहां 41 कोर्सेज में मिलेगा फ्री एडमिशन

भिलाई. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) (IGNOU)में नए सत्र के लिए एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 41 पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा मिलेगी। दुर्ग सइंस कॉलेज (Durg science college) में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ.अनिल कश्यप ने बताया कि ऐसे पात्र एसटी, एससीे विद्यार्थी जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अध्ययन केन्द्र में स्वयं अपने प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट फोटो के साथ पहुंच सकते हैं।

Read more: ये है छत्तीसगढ़ का गलीब्वॉय रैपर योगेश, इस सांग से छाया दुनियाभर में....

प्रोफेशनल कोर्स में मिलेगा एडमिशन
सहायक समन्वयक डॉ.जीएस ठाकुर और डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थी बीसीए, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएसडब्ल्यू, पर्यटन में स्नातक, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, पर्यावरण एवं संधृत विकास, पत्रकारिता एवं मॉस कम्यूनिकेशन, खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता प्रबंधन जैसे कई विषय हैं।

इन विषयों में कर सकते हैं पीजी डिप्लोमा (PG Diploma course)
शहरी विकास एवं योजना आदि में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और अर्ली चाइल्ड हूड, न्यूट्रिशन एण्ड हेल्थ एजुकेशन, पर्यटन अध्ययन, क्रिएटिव राइटिंग इन इंग्लिश, एचआईवी एंड फैमिली एजुकेशन, वूमेन इम्पावरमेंट एंड डेव्हलपमेंट, वेल्यू एडेड प्रोडक्ट फ्रॉम फ्रूट वेजेटेबल्स, डेयरी टेक्नोलॉजी, वाटरशेड मैनेजमेेंट में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट इन साइबर लॉ, एग्रीकल्चर पॉलिसी सहित कई विषय शामिल हैं।