28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है छत्तीसगढ़ का गलीब्वॉय रैपर योगेश, इस सांग से छाया दुनियाभर में

रैपर टी योगेश का सॉन्ग 'गर्म खाओÓ को जी म्यूजिक ने लॉन्च किया है। ये एक ऐसा यूट्यूब प्लेटफॉर्म है जिसके 41 मिलियन व्यूवर्स हैं। 31 जुलाई को योगेश का सॉन्ग इसमें आया और अभी तक करीब 70 हजार लोगों ने इसे देखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 7 Aug 2019, 3:34 PM IST

T yogesh

ये है छत्तीसगढ़ का गलीब्वॉय रैपर योगेश, इस सांग से छाया दुनियाभर में

भिलाई. हाल ही में गलीब्वॉय रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रैपर को एक पहचान दी। शहर में कई रैपर हैं जो इस पैशन को जिंदा रखे हुए हैं। हर हफ्ते कोई न कोई रैप सॉन्ग रिलीज हो रहा है। इसी बीच रैपर टी योगेश का सॉन्ग 'गर्म खाओÓ को जी म्यूजिक ने लॉन्च किया है। ये एक ऐसा यूट्यूब प्लेटफॉर्म है जिसके 41 मिलियन व्यूवर्स हैं। 31 जुलाई को योगेश का सॉन्ग इसमें आया और अभी तक करीब 70 हजार लोगों ने इसे देखा।

साड़ी में शूट हुआ मिनी साइक्लोन का सॉन्ग
सिटी की एकमात्र फीमेल मिनी साइक्लोन छत्तीसगढ़ी में पहला ऐसा रैप सॉन्ग ला रही है जो उसने साड़ी में शूट किया है। इसके अलावा एचपी डेक्सटर का भोले ट्रांस जल्द ही रिलीज होने जा रहा है जो सावन थीम पर बेस्ड है।

फाइनेंस की जॉब कर रहा योगेश
योगेश ने बताया कि मैं 9 सालों से टू व्हीलर सेक्टर में फाइनेंस की जॉब कर रहा हूं। मेरे भैया अनुराग मुनगर से प्रेरित हुआ और रैप लिखकर गाने लगा। पैशन के लिए जॉब से टाइम निकालना ही पड़ता है। आमतौर पर माना जाता है, शादी के बाद व्यक्ति जिम्मेदारियों से बंधकर रह जाता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरा दो साल का बेबी भी है। जॉब, गृहस्थी और हॉबी के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। प्रायोरिटी के साथ हर काम को बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

ऐसे पहुंचे जी म्यूजिक तक
योगेश ने बताया कि वहां तक पहुंचना बड़ा आसान है बशर्ते आपके कंटेट में दम होना चाहिए। हालांकि इसमें सॉन्ग रिलीज होने से कोई इकोनॉमिकली बेनिफिट नहीं होता लेकिन एक बड़े प्लेटफॉर्म पर आपको मौका मिलता है। जिस चैनल के 4 करोड़ से ज्यादा व्यूवर्स हों वहां आपको चांस मिलना ही बड़ी उपलब्धि है।

अंकित ने पेश किया सब बने-बने
रैपर अंकित का एल्बम सब बने-बने लॉन्च हो गया है। अंकित प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। उनका स्ट्रगल जारी है। अब तक 15 एल्बम निकाल चुके हैं। अंकित ने बताया कि रैप करना मेरा पैशन है। जॉब से फ्री होते ही मैं रैप पर फोकस्ड हो जाता हूं। अपने लिखे रैप ही गाता हूं।