
scholarship Application : भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग ने शनिवार को प्रतिभा सम्मान व सेल, प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2023-2024 को नेहरू सांस्कृतिक सदन, सेक्टर-1 में किया जा रहा है। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
scholarship Form : समारोह में 279 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री ट्रॉफी सर्वोत्तम छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 40 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी। (cg scholarship) सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अब तक 11 बार बेस्ट इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी जीतकर अपने उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। (cg scholarship) प्रत्येक प्रधानमंत्री ट्रॉफी के साथ प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए इस राशि से प्राप्त ब्याज से हर साल बीएसपी के कार्मिकों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
Published on:
03 Feb 2024 02:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
