11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुड न्यूज फॉर कॉलेज स्टूडेंट्स: साइंस और गर्ल्स कॉलेज में सीटें बढ़ी

उच्च शिक्षा विभाग में साइंस व गल्र्स कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी की है। साइंस कॉलेज में 370 व गर्ल्स कॉलेज में 190 सीट की बढ़ोतरी की गई है।

2 min read
Google source verification
Durg patrika

गुड न्यूज फॉर कॉलेज स्टूडेंट्स: साइंस और गर्ल्स कॉलेज में सीटें बढ़ी

भिलाई. अच्छे परीक्षा परिणाम के बाद भी कॉलेजों में सीट की कमी से प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों की इस परेशानी को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग में साइंस व गर्ल्स कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी की है। साइंस कॉलेज में 370 व गल्र्स कॉलेज में 190 सीट की बढ़ोतरी की गई है। महाविद्यालयों में बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए सामान्य व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कट ऑफ माक्र्स 60 प्रतिशत और एसटी-एससी के लिए 55 प्रतिशत तय हैं, लेकिन सीट की कमी के कारण 60 फीसदी से ज्यादा अंक होने के बाद भी कई विद्यार्थी एडमिशन के लिए भटक रहे थे। साइंस कॉलेज के साथ गल्र्स कॉलेज में भी एडमिशन को लेकर यही स्थिति थी।

विद्यार्थियों ने किया था घेराव
प्रवेश से वंचित हो रहे विद्यार्थियों के लिए छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में प्रदर्शन किया था। इसी तरह गल्र्स कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक अरुण वोरा के सामने यहां की छात्राओं ने भी यह समस्या रखी थी। इस पर वोरा ने उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय से मोबाइल पर चर्चा कर सीट बढ़ाने की मांग की थी।

10 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश
प्रदेश के सभी विवि में प्रवेश की तारीख बढ़ गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी विवि को आदेश देकर प्रवेश तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसे पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक थी।

कहां-कितनी सीट बढ़ी

साइंस कॉलेज -
बीए- 50
बीकॉम - 50
बीकॉम विथ कम्प्यूटर - 20
बीएससी भौतिक, गणित, भू-विज्ञान - 20
बीएससी रसायन, प्राणी शास्त्र, भू-विज्ञान - 10
बीएससी रसायन, प्राणी शास्त्र, बायोटेक्नोलॉजी - 15
बीएससी रसायन, प्राणी शास्त्र, वनस्पति शास्त्र - 40
बीएससी रसायन, बायोकेमेस्ट्री, प्राणी शास्त्र - 10
बीएससी भौतिक, रसायन, गणित - 6 0
बीएससी भौतिक, कम्प्यूटर, गणित - 20
एमकॉम वाणिज्य - 40
पीजीडीसीए - 30

गर्ल्स कॉलेज, दुर्ग -
बीएससी बॉयो - 20
बीएससी गणित - 20
बीकॉम - 50
बीए - 30
एमए हिन्दी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र, राजनीति शास्त्र - 20 सभी में
पीजीडीसीए - 20