28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
इस स्कूल की गर्ल्स को कमजोर समझने की गलती मत करना, हाथों से तोड़ देती हैं टाइल्स और ईंट
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Videos / इस स्कूल की गर्ल्स को कमजोर समझने की गलती मत करना, हाथों से तोड़ देती हैं टाइल्स और ईंट

इस स्कूल की गर्ल्स को कमजोर समझने की गलती मत करना, हाथों से तोड़ देती हैं टाइल्स और ईंट

बेटियों पर लगातार हो रहे हमले से बचाने वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में बालिका सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 8 Jul 2018, 9:58 PM IST

भिलाई. बेटियों पर लगातार हो रहे हमले से बचाने वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में बालिका सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए जिला शिक्षा विभाग की तरफ से पहल की जा रही है। जहां वर्तमान विपरीत स्थितियों से हम किस तरह सामने वाले से बच सकते हैं या उससे निबट सकते हैं इसकी प्रत्यक्ष प्रदर्शन के साथ जानकारी दी जा रही है। विधायक विद्यारतन भसीन के मार्गदर्शन में बालिका सशक्तिकरण के संयोजक व शासकीय घासीदास हायर सेकंडरी स्कूल कोहका शिक्षा समिति से अध्यक्ष जेपी घनघोरकर की व्यवस्था में जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे के आदेश पर स्कूलों के बालिकाओं को विपरीत पस्थितियों में स्वयं की रक्षा के गुर बाताए जा रहे हैं।

आत्मरक्षा के पैंतरों का प्रदर्शन
इस काम में सुपेला कराते क्लब के सहयोग से आत्मरक्षा के सारे पैंतरों का प्रदर्शन कर इसकी तकनीक बताई जा रही है। इस बार इसका आयोजन शासकीय कन्या हाई स्कूल सुपेला में किया गया, जहां प्राथमिक, माध्यमिक के साथ हायर सेकंडरी की छात्राओं को वक्ताओं ने सावधानी के साथ आगे बढऩे की सीख दी।

हाथों से फोड़े टाइल्स और ईंट
इस दौरान कराते क्लब के राजकुमार शर्मा व राज बहादुर विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में क्लब के छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए किक, पंच, काता, हाई जंप व हाथ और पैरों से टाइल्स और ईंट फोडऩे का प्रदर्शन किया, जिसे देख बच्चों सहित शाला स्टाफ ने दातों तले उंगलियां दबा ली।

सुपेला कन्या हाई स्कूल में आयोजित सशक्तिकरण कार्यक्रम

सुपेला कन्या हाई स्कूल की प्राचार्य रूपा उप्पल के मार्गदर्शन में आयोजित सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद धनेश्वरी साहू थीं। अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष विभाग सिंह ने की। अन्य अतिथियों में समिति के पूर्व अध्यक्ष रमा राजपूत, प्राचार्य शाउमा विद्यालय सुपेला सोनी, शा. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक अर्जुन प्रसाद राय, प्राथमिक विद्यालय प्रधानपाठक बुलबुल लकड़ा, आर चटर्जी, दिलीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ गौतम, कीर्ति देशमुख थे। इसका आगाज पिछले हफ्ते कोहका हाई व कुरुद हाई स्कूल से किया गया। यह आयोजन अगस्त तक जारी रहेगा।