27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन पहले बिछाई पाइप लाइन को नए प्रोजेक्ट के नाम पर उखाडऩे पर लोगों ने किया जोरदार हंगामा

अमृत मिशन पाइप लाइन को हाउसिंग बोर्ड के नए प्रोजेक्ट के नाम पर उखाडऩे की जानकारी मिलते ही रुआबांधा बस्ती के लोगों ने जोरदार हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 7 Jun 2018, 7:26 PM IST

Bhilai Nigam

सात दिन पहले बिछाई पाइप लाइन को हाउसिंग बोर्ड के नए प्रोजेक्ट के नाम पर उखाडऩे पर लोगों ने किया हंगामा

भिलाई. अमृत मिशन के तहत बिछाई पाइप लाइन को हाउसिंग बोर्ड के नए प्रोजेक्ट के नाम पर उखाडऩे की जानकारी मिलते ही रुआबांधा बस्ती के लोगों ने जोरदार हंगामा किया। न सिर्फ हंगामा किया बल्कि काम को भी बंद करा दिया। इसके बाद बस्ती के रहवासियों ने अमृत मिशन के तहत स्वीकृत ले-आउट के मुताबिक ही काम किए जाने के संबंध में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

स्वीकृत ले-आउट के अनुसार ही पाइप बिछाने की मांग

नगर पालिक निगम की ओर से रिसाली जोन में अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी से बस्ती तक पानी सप्लाई के लिए सर्विस पाइप लाइन बिछाई गई है। इसी पाइप लाइन को गुरुवार को उखाड़ा जा रहा था। इससे नाराज बस्तीवासियों ने विरोध में रुआबांधा मार्केट के पास हंगामा किया और काम को बंद करा दिया। वहां के रहवासियों ने जल कार्य विभाग के सब इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर अमृत मिशन योजना के तहत स्वीकृत ले-आउट के अनुसार ही पाइप बिछाने की मांग की। वहीं १४ जून को पीएम नरेंद्र मोदी के भिलाई आगमन पर ज्ञापन सौंपकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का भी निर्णय लिया गया है।

32 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनाई जा रही

प्रदर्शनकारियोंं का कहना था कि अमृत मिशन योजना के अंतर्गत रुआबांधा बस्ती में 32 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बनाई जा रही है। टंकी से रुआबांधी बस्ती, तालपुरी, हुडको आवास में पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए १०० डाया के सर्विस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सप्ताह दिन पहले हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे खाली मैदान मेंंंंं पाइप लाइन बिछाई गई थी। उसे ठेकेदार हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के कहने पर निकाल रहे थे। बैकहो लोडर से २०-२० फीट लंबी पांच पाइप निकाल भी चुके थे। इसकी भनक लगने पर बस्तीवासी मौके पर पहुंच गए। नारेबाजी कर पाइप लाइन निकालने के कार्य को बंद करवा दिया।

हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सी-ब्लाक
पार्षद राजेन्द्र रजक का कहना है कि रुआबांधा स्कूल के पीछे की खाली जमीन पर हाउसिंग बोर्ड ने सी ब्लॉक आवास का निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसलिए हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी खेल मैदान में बिछाई गई पाइप लाइन को उखाडऩे के लिए दबाव बना रहे हैं। जबकि अमृत मिशन का प्रोजेक्ट तैयार हुआ तब खेल मैदान की जमीन पर आवास निर्माण का कोई प्रस्ताव नहीं था। ले-आउट के अनुसार टंकी का निर्माण और पाइप लाइन बिछाने के बाद हाउसिंग बोर्ड खेल मैदान की जमीन पर नया प्रोजेक्ट तैयार किया है। उनके दबाव में निगम के इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट को परिवर्तन किया है। उनके अनुसार पाइप लाइन को बिछाने की योजना चल रही है।

14 को निकालेंगे रैली
प्रदर्शनकारियों ने १४ जून को रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली रुआबांधा से निकलेगी और नारेबाजी करते हुए दुर्ग जाएगी। जहां अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित ले आउट के अनुसार ही पाइप लाइन बिछाने की मांग की जाएगी।