खूब तपेगा तो अच्छी होगी बारिश
पंडि़त विनोद चौबे ने बताया कि नौतपा में सूरज का खूब तपना ही शुभ माना जाता है। इस बार 25 मई मंगलवार को सूर्य चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। तब से लेकर 2 जून तक 9 दिनों में रोजाना अलग-अलग नक्षत्र आएंगे और इस दौरान हर नक्षत्र में सूर्य तपेगा। इन नक्षत्रों में जिसमें आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अखिलेशा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा नक्षत्र शामिल है। यदि इन नौ नक्षत्र में सूरज खूब तपा तो आने वाले मानसून में इन सभी नक्षत्रों में अच्छी बारिश होगी।