Bhilai news : विधायक ने बताया कि निगम को प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए शासन से एक करोड़ पचास लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने कैमरा जल्द लगाने व पुलिस अधीक्षक से लगातार मॉनिटरिंग के लिए कहा। कुछ दिन पूर्व ही दो छात्रों की डूबने से मौत हुई थी, वहीं नहाने आए दो युवकों को बचाने का कार्य स्थानीय गोताखोरों ने किया था।