14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनजान क्या जान पहचान को भी लिफ्ट देना इस शख्स को भारी पड़ गया

दोस्त से लिफ्ट मांगकर उसी के जेब से मोबाइल पार दिया। इस मामले में पुलिस ने फोकटपारा कसारीडीह निवासी मोहन पहाड़ी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

अनजान क्या जान पहचान को भी लिफ्ट देना इस शख्स को भारी पड़ गया

दुर्ग . दोस्त से लिफ्ट मांगकर उसी के जेब से मोबाइल पार दिया। इस मामले में पुलिस ने फोकटपारा कसारीडीह निवासी धोखेबाज दोस्त मोहन पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का मोबाइल जब्त कर पद्मनाभपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पद्मनाभपुर पुलिस के मुताबिक कन्हैयापुरी चौक निवासी पुरूषोत्तम भट्ट पिता हेमलाल 18 मई को रात्रि साढ़े 9 बजे काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मोबाइल चोरी हो गई। पुरुषोत्तम ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी।

लिफ्ट लेने के दौरान जेब से मोबाइल पार

पूछताछ में पता चला कि काम से लौटते समय उसने बाइक में अपने फोकटपारा कसारीडीह निवासी दोस्त मोहन पहाड़ी को लिफ्ट दी थी। पूछने पर मोहन ने मोबाइल के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया था। शक के आधार पर पुलिस ने मोहन से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें उसने लिफ्ट लेने के दौरान जेब से मोबाइल पार करना स्वीकार किया। पद्मनाभपुर पुलिस ने मामले में आरोपी मोहन पहाड़ी को गिरफ्तार कर धारा 380 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी से चोरी की मोबाइल भी जब्त किया गया है।

चोरी व हत्या का पहले ही मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहन पहाड़ी नाबालिग उम्र से अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले ही कम उम्र में चोरी के प्रयास और चोरी के दौरान हत्या का मामला दर्ज है। इस मामलों में आरोपी के खिलाफ सुनवाई भी चल रही है।

पुलिस ने मृतक के खिलाफ ही जुर्म दर्ज कर लिया

भिलाई. ग्राम भटगांव का रहने वाला राजकुमार उइके (५०) ११ मई को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। भिलाई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। जांच में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना मानते हुए पुलिस ने मृतक के विरूद्ध ही धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया। भिलाई तीन थाना पुलिस ने बताया कि मृतक राजकुमार उईके पिता बाके सिंह ११ मई को केन्द्री अभनपुर से मोटर साइकिल सीजी 04 डीई 4414 में अपने गांव भटगांव जाने निकला था। जंजगिरी मोड़ के पास मवेशी से टकरा कर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग