8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sports News : दुर्ग को बड़ी सौगात, MIC ने दी 30 बैडमिंटन कोर्ट खोलने की मंजूरी, खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

Sports News : शहर के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बैडमिंटन खिलाड़ियों को उपयुक्त खेल मैदान उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करने के लिए निगम प्रशासन ने 30 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट बनाने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 12 Aug 2023, 6:55 PM IST

badminton_news_2.jpg

दुर्ग . शहर के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बैडमिंटन खिलाड़ियों को उपयुक्त खेल मैदान उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करने के लिए निगम प्रशासन ने 30 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट बनाने का फैसला किया है। शुक्रवार को एमआईसी की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निगम प्रशासन के मुताबिक कोर्ट निर्माण के लिए जगह भी चिन्हित कर लिया गया है।

यह भी पढें : हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात बच्चे का शव ,जांच में जुटी पुलिस, हो सकता है बड़ा खुलासा

नगर निगम की एमआईसी की बैठक शुक्रवार को डाटा सेंटर में महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के संबंध में प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव में बताया गया है कि विधायक अरुण वोरा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप 30 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट बनाने की अनुशंसा की गई है। इस आधार पर यह प्रस्ताव एमआईसी में रखा गया। बैठक में 25 एजेंडों पर चर्चा हुई।

बैठक में अब्दुल गनी, संजय कोहले, ऋषभ जैन, दीपक साहू, भोला महोविया, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, गिरीश दीवान, आरके बोरकर, संजय ठाकुर, जावेद अली, पंकज चंद्रवंशी, थानसिंह यादव, शुभम गोइर, मुन्ना यादव, ऋतु बघेल मौजूद रहे।

यह भी पढें : रेलवे स्टेशन में लावारिस बैग के अंदर मिला ऐसा सामान, मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

पोटिया में बनेगा अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क

पोटिया में अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। पोटिया में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास 2.428 हेक्टेयर में 2 करोड़ से यह अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क बनाया जाएगा।