17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएचएस : सड़क बत्ती नहीं जल रही तो टोल फ्री नंबर 18001803580 है ना, करें शिकायत

कोई भी व्यक्ति अपने लैंडलाइन अथवा मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर 18001803580 पर डायल कर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज करवा सकता है।

2 min read
Google source verification
bhilai patrika

सीएचएस : सड़क बत्ती नहीं जल रही तो टोल फ्री नंबर 18001803580 है ना, करें शिकायत

भिलाई. अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में एलईडी लाइट्स से जुड़ी समस्याओं की शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर सकेंगे। शिकायतों का नियत समय में समाधान के लिए संचालनालय नगरीय निकाय एवं विकास विभाग ने कम्प्लेंट हैंडलिंग सिस्टम (सीएचएस) शुरू किया है। यह सिस्टम प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों के लिए हैं। कोई भी व्यक्ति अपने लैंडलाइन अथवा मोबाइल फोन से टोल फ्री नंबर 18001803580 पर डायल कर स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत दर्ज करवा सकता है। या फिर वेबसाइट एचटीटीपी// सपोर्ट.ईईएसएल इंडिया डॉट.ओआरजी में भी लॉग इन किया जा सकता है। यह सेवा 24 घंटे चालू रहती है। पूरी तरह से नि:शुल्क है।

इस वजह से जारी करना पड़ेगा टोल फ्री नंबर
टोल फ्री नंबर निदान ११०० में स्ट्रीट लाइट, सड़क नाली की सफाई, ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायत दर्ज की जाती थी, लेकिन जब से नगरीय निकायों की स्ट्रीट लाइट्स को एलईडी में बदला गया है, शिकायतें बढ़ी है। समय पर शिकायतों का निराकरण नहीं हो रहा है। इस वजह से शासन ने एलईडी लगाने का ठेका लेने वाली कंपनी ईईएसएल को टोल फ्री नंबर जारी करने और शिकायतों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। संचालक ने नगरीय निकायों को टोल फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

काल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
0-शिकायत करते समय आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, वार्ड का नाम, सड़क नंबर,मकान के आसपास चर्चित लैंडमार्क और पोल का नंबर ध्यान रखें। क्योंकि कॉल सेंटर पर कॉल अटेंट करते ही वह गुगल पर मैप से लोकेशन को सर्च करेंगे। लैंडमार्क की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करेंगे।
0-शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कॉल सेंटर से एसएमएस से नंबर मिलेगा। ४८ घंटे के अंदर समस्या का निराकरण करेगा। इस नंबर पर कॉल करके सीधे स्ट्रीट लाइट से संबंधित अन्य जानकारी अधिकारी से हासिल कर सकते हैं।
0-यह टोल फ्री नंबर केवल एलईडी स्ट्रीट लाइट लाइट की मरम्मत एवं अन्य कार्य के लिए है।