10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध होर्डिंग्स की जांच के लिए बनाई टीम शिकायत करने वाले पार्षद को किया शामिल

अवैध होर्डिंग्स की जांच अब अफसरों के साथ पार्षद भी करेंगे। इसके लिए एमआईसी अफसरों व पार्षदों की 4 सदस्यीय संयुक्त टीम बनाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 16 Jan 2018, 1:10 AM IST

durg

durg

दुर्ग . अवैध होर्डिंग्स की जांच अब अफसरों के साथ पार्षद भी करेंगे। इसके लिए एमआईसी मेम्बर प्रमोद पाटिल के नेतृत्व में अफसरों व पार्षदों की 4 सदस्यीय संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम में अवैध होर्डिंग्स को लेकर लगातार शिकायत कर रहे कांग्रेस पार्षद प्रकाश गीते को भी शामिल किया है। टीम को 7 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है।

सात दिन में देंगे रिपोर्ट

नगर निगम में अवैध होर्डिग्स को हटाने को लेकर पिछले 5 माह से घमासान चल रहा है। विवादों के बाद नगर निगम द्वारा वैध-अवैध होर्डिंग्स का सर्वे भी शुरू किया था, लेकिन अधिकारियों की अरुचि के कारण अब तक सर्वे का आंकड़ा व वैध-अवैध होर्डिंग्स की संख्या सामने नहीं आपाई है। अफसरों की माने तो अनुबंध शर्त के विपरीत करीब 1000 अवैधहोर्डिंग्स व छोटे-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। जिनका सर्वे कर पहचान की जिम्मेदारी अब समिति को दी गई है। यह समिति सप्ताहभर में रिपोर्ट सौंपेगी।

इसलिए बनाई जांच समिति

वैध-अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाईशुरू से ही संदेह में रहा है। हालात यह रहा है कि 3 नोडल अधिकारी बदले जा चुके हैं, लेकिन न तो अवैध होर्डिंग्स की पहचान की जा सकी है और न ही कार्रवाई शुरू हो पाईहै। लिहाजा अब पार्षदों को जांच में जोड़कर कार्रवाईकी तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस पार्षद को इसलिए किया शामिल

कांग्रेस पार्षद प्रकाश गीते लगातार अवैधहोर्डिंग्स की शिकायत कर हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिएवे आत्मदाह का भी प्रयास कर चुके हैं।वे लगातार निगम की कार्रवाई पर सवाल भी खड़ा करते रहे हैं। उन्होंने होर्डिंग हटाने को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया था। भाजपा के होर्डिंग को छोड़कर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग पर कार्रवाई की बात कही थी। विरोध में निगम कार्यालय में आत्मदाह करने की भी कोशिश की थी। इसलिए उन्हें भी जांच दल में शामिल किया।

शहर में केवल 405 होर्डिंग्स वैध

शहर को 6 विज्ञापन जोन में बांटकर एजेंसियों को होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दी गईहै। सभी 6 जोन को मिलाकर एजेंसियों के पास 405 होर्डिंग्स लगाने की अनुमति है। होर्डिंग्स के लिएअलग-अलग साइज भी तय है, लेकिन इसका भी पालन नहीं हो रहा।