राजधानी रायपुर स्थिति भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की ओर जारी निष्कासन आदेश में बताया गया है कि बसंत अग्रवाल के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही है। उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी। पार्टी के आला नेताओं तक शिकायतें पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तत्काल प्रभाव से उसे पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।