14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने की थी नाकेबंदी और लुटेरे दुर्ग में कार छोड़ कर ट्रेन से फरार हो गए

राजनांदगांव से हाइजेक कर चालक से कार लुटकर भागे लुटेरे कार को जिला सैनिक कार्यालय दुर्ग के सामने छोड़कर भाग गए थे।

2 min read
Google source verification
Bhilai crime

पुलिस नाकाबंदी करती रही और लुटेरे दुर्ग में कार छोड़ कर ट्रेन से फरार हो गए

भिलाई. राजनांदगांव से हाइजेक कर चालक से कार लुटकर भागे लुटेरे कार को जिला सैनिक कार्यालय दुर्ग के सामने छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने लावारिश कार को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लुटेरे कार को रेलवे स्टेशन के समीप छोड़कर ट्रेन से अलग-अलग प्रांत की ओर फरार होने में सफल रहे। इधर पुलिस को लुटेरों का सुराग मिल गया है। उनकी तलाश करने क्राइम ब्रांच और सिविल पुलिस की तीन टीम उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हो गई है। पुलिस दावा कर रही है कि वे जल्द पकड़े जाएंगे।

चालक पर चाकू से हमला कर उसकी कार लूट ली थी
पुलिस के मुताबिक दूसरे प्रांत के आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने कार चालक संदीप रंगारे पर चाकू से हमला कर उसकी कार को लूट ली थी। घटना १६ मई सेक्टर वन की है। आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश और बिहार गई टीम को फिलहाल सफलता नहीं मिली है। संभवत: एक दो दिन में गिरफ्तार कर लेंगे। राजनांदगांव लखोली राहुल नगर कुंज बिहार पानी टंकी के पास रहने वाले कार चालक संदीप रंगारे (30) की सफेद रंग की क्वीड कार सीजी 08 एए 3268 को रेलवे स्टेशन से दो युवकों ने बुक किया।

कार चालक पर चाकू से हमला

उन्होंने कहा कि भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन जाना है। बकायदा यहां सेक्टर-वन तक पहुंचे भी, लेकिन भाड़ा देने की बारी आई तो कार चालक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल चालक अपनी जान बचाने कार छोड़कर भागा। इसके बाद दोनों युवक कार को लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन कार लेकर भागे आरोपियों का पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस की नाकेबंदी कमजोर
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पॉवर हाउस की ओर भागे। इधर पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल नाकेबंदी का प्वाइंट चला दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने क्वीड कार का पीछा भी किया था। हथखोज की ओर सफेद रंग की कार भाग रही थी। लुटेरे छावनी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर डबरा पारा की ओर मुड़ गए। इसके बाद खर्सीपार थाने की ओर से दुर्ग स्टेशन की ओर भागने में सफल रहे।

चार थाना, नौ चौराहों को को पार कर दुर्ग स्टेशन पहुंचे आरोपी
लुटेरों का साहस तो देखिए खुर्सीपार थाना के सामने से निकले। इसके बाद छावनी, सुपेला थाना होते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन निकल गए। वायशेप ओवर ब्रिज से नीचे उतरे और सर्किट हाउस से रेलवे स्टेशन की ओर भागे। कार को जिला सैनिक कार्यालय के पास सड़क के किनारे खड़ी कर फरार हो गए। दुर्ग-भिलाई के नौ एेसे चौराहे जहां हमेशा चार-पांच ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं, लुटेरे सामने से गुजर गए मगर उनकी भी पकड़ में नहीं आए।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग