राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को हुई जांच में देसाई बीड़ी फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करने वाला 40 वर्षीय कुक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं एक अंबागढ़ चौकी से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। देसाई बीड़ी फैक्ट्री का रसोइया पिछले दिनों महाराष्ट्र से लौटा है। इसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी। उसे पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड सेंटर में दाखिल कराया गया है। वहीं उसके प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए 10 लोगों का सैंपल लिया गया। राहत की बात रही कि बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है।