7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब नेहरू और गांधी हुए आमने-सामने, फिर क्या हुआ, पढ़ें खबर

एमजीएम स्कूल में चल रहे इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले गए। नेहरू हाउस की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं।

2 min read
Google source verification
Bhilai patrika

भिलाई .एमजीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल में चल रहे इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले गए जिसमें 5 वीं और 6 वीं के ग्रुप में नेहरू हाउस की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं। जबकि 7 वीं और 8 वीं के ग्रुप के दूसरे सेमीफाइलन में गांधी टीम फाइनल तक पहुंची। प्रतियोगिता में शुक्रवार से गल्र्स टीम का भी मुकाबला होगा।

रोमांचक रहे मैच

प्रतियोगिता में पहला मैच 5-6 वीं ग्रुप में गांधी और नेहरू हाउस के बीच हुआ। इसमें मैच की शुरुआत से ही चैतन्य वर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद गांधी हाउस के खिलाड़ी अटैकिंग पोजिशन में खेलते रहे पर गोल करने में नाकामयाब रहे। तभी मैच के 35 वें मिनट में गांधी हाउस के योगेन्द्र साहू ने एक और शानदार शूट से गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। लगातार दोनों ही टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे पर अटैक करते रहे, लेकिन आखिर्री समय में नेहरू हाउस के चैतन्य ने शानदार गोल कर टीम को 2-1 से विजेता बना दिया। इस ग्रुप में फाइनल में पहुंचने वाली यह पहली टीम बन गई।

2-0 से जीता एकतरफा मैच

7-8 वीं ग्रुप में दूसरा सेमीफाइलन टैगोर और गांधी हाउस के बीच खेला गया। जिसमें गांधी हाउस ने 2-0 से मैच जीत लिया। यह मैच काफी संघर्ष भरा रहा। शुरुआत से ही गांधी हाउस के खिलाडिय़ों ने अपने कब्जे में ले रखा था। पहले हॉफ में ही टीम के भाव्या बंछोंर के गोल से गांधी हाउस को एक अंक की बढ़त मिली। दूसरे हॉफ में अनुराग शैली ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। मैच के आखिरी मिनट तक टैगोर हाउस के खिलाड़ी आखिरी तक एक भी गोल नहीं कर सकें।

आज से गल्र्स के मैच

इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को गल्र्स ग्रुप के मैच शुरू होंगे। जिसमें पहला मैच तिलक और नेहरू हाउस के बीच होगा। दूसरा मैच टैगोर और पटेल हाउस के बीच होगा।