10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये क्या जब कांग्रेस कार्यकर्ता और जोगी समर्थक एकसाथ पहुंचे कलेक्टोरेट, पढ़ें खबर

प्रदेश की राजनीति में विपरीत धु्रव बन चुके कांग्रेस और जोगी समर्थक विभाजन के बाद यहां पहली बार किसी मुद्दे पर एकसाथ नजर आए।

2 min read
Google source verification
CG Politics

दुर्ग . प्रदेश की राजनीति में विपरीत धु्रव बन चुके कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) समर्थक विभाजन के बाद यहां पहली बार किसी मुद्दे पर एकसाथ नजर आए। दोनों दल के नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को बैजनाथपारा में घनी आबादी के बीच मोबाइल टॉवर के विरोध में मोर्चा लेकर कलक्टोरेट पहुंचे। खास बात यह रही कि दोनों ही दल के नेताओं ने कलक्टर को इस संबंध में एकसाथ ज्ञापन सौंपा और टॉवर हटाए जाने की मांग भी की।

आवासीय इलाके में मोबाइल कंपनी का टॉवर
कलक्टोरेट पहुंचे कचहरी वार्ड की पार्षद शकुन ढीमर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा और जोगी कांग्रेस की संभाग उपाध्यक्ष साक्षी मिश्रा ने बताया कि कलक्टोरेट के पीछे बैजनाथपारा के आवासीय इलाके में सरोज सोनी के आवास में मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाया जा रहा है।इससे आबादी को रेडिएशन का खतरा है। इस पर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निगम के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कलक्टोरेट में प्रदर्शन में निगम सभापति राजकुमार नारायणी, पार्षद प्रकाश गीते, कन्या ढीमर, लीलाधर पाल, सुरेन्द्र राजपूत, निशांत शर्मा, गिरिश नेमा, आशीष अग्रवाल, दीपक चोपड़ा, गुलाब पटेल, सलमान खान , पुष्पा मिश्रा शामिल थे।

प्रतिनिधि बुलाया तो बरामदे पर बैठी महिलाएं
मार्चे में करीब आधा सैकड़ा महिलाएं भी शामिल थे। सभी जनदर्शन में कलक्टर के सामने समस्या रखने सभाकक्ष में पहुंचें तो कलक्टर ने केवल प्रतिनिधियों से मिलने अथवा नीचे लिंक अफसर को ज्ञापन सौंपने की बात कहकर लौटा दिया। इससे नाराज महिलाएं कलक्टर के कक्ष के सामने बरामदे में धरने की शक्ल में बैठ गई।

कलक्टर को बताया विरोध के बाद दिया अनुज्ञा
महिलाओं के विरोध को देखते हुए कलक्टर ने प्रतिनिधियों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। इसमें नेताओं ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा लोगों के विरोध को अनदेखा कर अनुज्ञा जारी कर दिया गया है। जबकि नियमानुसार टॉवर के लिए आबादी के बीच निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती।