
दुर्ग . विधायक अमित जोगी की पत्नी व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की नेत्री ऋृचा जोगी ने कहा कि अगले विधान सभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। युवा ही परिवर्तन से प्रदेश का भविष्य तय करंगे। अगले बार क्षेत्रीय पार्टी की सरकार बनना तय है और राज्य के लोगों को दिल्ली के फैसले का इतंजार नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय पार्टी की सरकार बनने पर जो भी निर्णय होगा वह प्रदेश से ही होगा। अन्य पार्टियों की तरह दिल्ली की तरफ देखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
इस बार पार्टी नहीं व्यक्ति को देखकर वोट दें
सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज ग्राउंड में माध्यनी ट्रॉफी क्रिकेट के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जोगी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने आयोजन की सराहना की। समारहो में जनता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज मिश्रा व संभाग युवा अध्यक्ष अयूब खान, हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, युवा शहर अध्यक्ष विवेक मिश्रा, पार्षद प्रकाश जोशी, अमीर तिगाला, खालिक रिजवी, नीतू श्रीवास्तव सीता टंडन, अपर्णा मसीह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप माध्यनी ने कहा कि अभी तक आपने पार्टियों को देखकर वोट दिया है लेकिन दुर्ग शहर विकास के मामले में दूसरे शहर से काफी पीछे है। इस बार पार्टी नहीं व्यक्ति को देखकर वोट दें। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो राजनीति में जमीन से उपर उठकर आपके पास आया है। अभी से परिवर्तन की मानसिकता बना लें।
फाइनल में केलाबाड़ी वार्ड ने आपापुरा वार्ड को हराया
माध्यनी ट्रॉफी क्रिकेट का फइनल मैच वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 31 अपापुरा के बीच खेला गया। जिसमें केलाबाड़ी की टीम विजयी रही। विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता आपापुरा को 15 हजार रुपए नगद पुरुस्कार दिए गए। 22 फरवरी से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों ने हिस्सा लिया। मैन ऑफ द मैच केलाबाड़ी के दानिश को, अपापुरा के सालिक को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आपापुरा के करण को दिया गया। बेस्ट टीम का पुरस्कार सिकोल भाठा वार्ड 14 को मिला। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद हमीद खोखर ने किया।
Updated on:
06 Mar 2018 09:35 pm
Published on:
06 Mar 2018 09:35 pm
