29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीजी पॉलिटिक्स: किसने कहा किसान फांसी पर लटक रहे और मुखिया मटक रहे, पढ़ें खबर

अखिल भारतीय असंगठित कामगार (मजदूर) सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोकना सरासर अन्याय है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 Feb 2018, 9:58 PM IST

MP PL Punia

राजनांदगांव. अखिल भारतीय असंगठित कामगार (मजदूर) सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोकना सरासर अन्याय है। केन्द्र में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से गांव-गांव तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की यह महत्वाकांक्षी योजना है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से इस योजना में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तो दूर मजदूरी का भुगतान भी रमन सरकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ-साथ उनके परिजन के पेट पर लात मारने के समान है।

मजदूर संगठनों ने दिखाया अपना दम
रविवार को बर्फानीधाम स्थित पाताल भैरवी परिसर में मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले से मनरेगा व अन्य श्रमिक संगठनों के मजदूरों ने अपना दम दिखाया। मनरेगा व शौचालय निर्माण की राशि का लंबे से भुगतान नहीं होने से नाराज मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

मजदूर सरकार की गलत नीतियों के कारण फांसी पर लटक रहे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश का मुखिया ही भ्रष्टाचार मेें लिप्त हो, उनसे ईमानदारी की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की हालत तो बदतर है। यहां बाप-बेटे का राज चल रहा है। दुर्ग में रिकार्ड बनाने के नाम पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री बाप को नचाती है और राजनांदगांव में बेटे को। प्रदेश के किसान, मजदूर सरकार की गलत नीतियों के कारण फांसी पर लटक रहे हैं और सरकार के मुखिया मटक रहे हैं।

अगले पेज में भी पढ़ें खबर