1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में सीएम कौन होगा, दो महीने इंतजार कीजिए

प्रदेश में राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव दिल्ली की तर्जपर सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट कर लड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 25 May 2018, 12:13 AM IST

aap party chhattisagarh

आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ में सीएम कौन होगा, दो महीने इंतजार कीजिए

दुर्ग . प्रदेश में राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव दिल्ली की तर्जपर सीएम का चेहरा प्रोजेक्ट कर लड़ेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के अलावा दिल्ली मॉडल पर स्वास्थ्य व शिक्षा का विकास चुनाव का मुद्दा होगा। इसके अलावा विजन छत्तीसगढ़ के तहत जन पंचायतों में लोगों से सुझाव लेकर अलग से घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। आप के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य देवकांत वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

पार्टी प्रदेश के सभी 90 सीटों पर खुद की ताकत पर चुनाव लड़ेगी
राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य ने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश के सभी 90 सीटों पर खुद की ताकत पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव से पहले किसी भी दूसरे दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरणमें 31 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। शेष प्रत्याशी दो और चरणों में घोषित किए जाएंगे। यह काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही घोषणा पत्र तैयार करने के लिए विजन छत्तीसगढ़ के तहत जन पंचायत शुरू किया जाएगा और अधिकतम एक माह के भीतर घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान दुर्ग शहर प्रत्याशी डॉ ललित अग्रवाल, दुर्ग अध्यक्ष राजीव पांडेय, श्रमिक विकास मंच अध्यक्ष अंजूला भार्गव, प्रफुल्ल बैस, कमल नारायण शर्मा, उमेश उपाध्याय मौजूद थे।

प्रोडक्ट नहीं सिर्फ पैकिंग सरकार
प्रदेश सरकार के विकास से जुड़े सवालों पर राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य ने कहा की रमन सरकार प्रोडक्ट नहीं सिर्फपैकिंग सरकार है।इनके पास अपनी खुद की कोई योजना नहीं है। केवल घोषणाओं से ही काम चलाया जा रहा है।

आदिवासी नहीं सरकार नक्सली
नक्सली समस्या पर आप के दृष्टिकोण से जुड़े सवाल पर उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि आदिवासी अथवा आम आदमी नक्सली नहीं है, बल्कि सरकार की भूमिका नक्सलियों की तरह है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान संवाद से किया जा सकता है।

छग से उधार लेकर 70 फीसदी कम दर पर बिजली
वर्मा ने दिल्ली में किएजा रहे कार्यों की जानकारी देकर बताया कि छत्तीसढ़ से उधार लेकर भी दिल्ली सरकार यहां से 70 फीसदी कम दर में बिजली उपलब्ध करा रही है। मोहल्ला क्लीनिक में सभी का मुफ्त इलाज हो रहा है।इसके अलावा सरकारी स्कूलों में निजी से बेहतर पढ़ाई हो रही है।

बदलवा के संकेत-डॉ. अग्रवाल
दुर्ग के प्रत्याशी डॉ. अग्रवाल ने अपनी जीत के साथप्रदेश में आप की सरकार बनना निश्चित बताया।उन्होंने बताया कि अब तक के सर्वे में भाजपा-कांग्रेस दोनों के प्रति लोगों में नाराजगी सामने आई है। प्रदेश के लोग तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इससे प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिख रहा है।