1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यसभा सांसद ने कहा- MP में तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी आम आदमी पार्टी, देखें वीडियो

राज्यसभा सदस्य डॉ. गुप्ता ने पत्रिका के चेंज मेकर्स अभियान को बताया सराहनीय, 230 विस क्षेत्रों में उम्मीदवारी का ऐलान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 16 Apr 2018, 10:19 PM IST

Aam Aadmi Party news

राज्यसभा सांसद ने कहा- एमपी में तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी आम आदमी पार्टी

जबलपुर। दिल्ली से राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से निराश हो चुकी है। वह तीसरा विकल्प चाहती है और आम आदमी पार्टी ही उसे यह विकल्प प्रदान करेगी। जबलपुर प्रवास के दौरान डॉ. गुप्ता यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में समस्त 230 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों का उतारेगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित पत्रिका समाचार पत्र का चेंज मेकर्स अभियान इसी अवधारणा पर काम कर रहा है कि अच्छे, योग्य और चरित्रवान लोग राजनीति में आएं। आम आदमी पार्टी इन बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए ही उम्मीदवारों का चयन करेगी, ताकि वे जन उम्मीदों पर खरे उतर सकें। स्वच्छ राजनीति की मिसाल कायम करके प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे सकें।

भाजपा पर लगाए आरोप
राज्यसभा सदस्य डॉ. गुप्ता पत्रकारवार्ता में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर खुलकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का शासन है। पहले कांग्रेस और अब भाजपा यह काम कर रही है। किसान तबाह हो रहा है। भावांतर योजना फेल हो चुकी है। मध्य प्रदेश एक बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां की सरकार अन्य राज्यों को बिजली बेच रही है, लेकिन यहीं की जनता को बिजली बिलों में लूटा जा रहा है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पहले ही 25 हजार स्कूल बंद कर दिए थे। अब 46 हजार स्कूलों को बंद करने की तैयारियां की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सस्ती बिजली देगी। शिक्षा के स्तर को सुधारेगी और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी।

बदलाव चाहती है जनता
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। इसलिए वह बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा पार्टी चुनाव में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में ईमानदार और स्वच्छ छबि के लोगों को मैदान में उतारेगी। आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि कि प्रदेश में पानी का संकट है। करीब 40 लाख से ज्यादा लोगों को पीने के लिए पानी तक दूर से लाना पड़ता है। पानी की प्रचुर उपलब्धता के बावजूद यह स्थिति शर्मनाक है। आप के प्रदेश संगठन सचिव डॉ. मुकेश जायसवाल ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी प्रदेश के सभी 42 हजार पोलिंग बूथ स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। आप ने 13 अप्रैल से प्रदेश में किसान बचाओ बदलाव यात्रा शुरू की है। यात्रा का समापन 14 मई को भोपाल में किया जाएगा।