
वाराणसी. 2019 के लोकसभा चुनाव में के लिए आम आदमी पार्टी भी होगी गठबंधन का हिस्सा। बनारस से अगर पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ते हैं तो गठबंधन से ही एक प्रत्याशी उतारा जाएगा। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्त और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का। सिंह शुक्रवार को बनारस में थे। बता दें कि पत्रिका ने शुक्रवार की सुबह ही अमित शाह के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के सक्रिय होने और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के काशी आने की खबर प्रसारित की थी।
बनारस के एक दिन के दौरे पर आए संजय सिंह ने पत्रिका के सवाल कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सफाई दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव बनारस से ही लड़ेंगे? उत्तर में सिंह ने कहा कि काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि मोदी जी इस बार बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे उसी की सफाई उन्होंने दी है। यह पूछने पर कि क्या पीएम के खिलाफ 2014 की तरह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से मैदान में होंगे ? आप नेता का जवाब था कि केजरीवाल या अन्य कोई आएगा या नहीं यह तो बाद की बात हैं, लेकिन यह तय है कि जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ के ससंदीय क्षेत्र गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र फूलपुर से साझा विपक्ष ने भाजपा को पटखनी दी है उसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बनारस सहित देश भर में साझा उम्मीदवार उतारा जाए। इसके लिए पहले से सभी दलों में सहमति बने यही सबसे उत्तम होगा। यानी एक तरह से उन्होंने यह संकेत तो दे ही दिए कि 2019 में सपा, बसपा और कांग्रेस ही नहीं उस गठबंधन में आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी।
ये भी पढ़ें- अमित शाह के PM मोदी पर दिए बयान के बाद आम आदमी पार्टी सक्रिय, संजय सिंह पहुंचे काशी