2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder Case: पति ने हंसिए से पत्नी का गला काटा, गैर पुरुष से संबंध होने के शक में करता था मारपीट, दुर्ग पुलिस ने दबोचा

Husband kills wife suspicion of affair: दुर्ग जिले के कुम्हारी से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए हंसिए से हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification
Durg police arrest husband

आरोपी पति गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Durg Wife Murder Case: छत्तीसगढ़ में इन दिनों हत्या, लूट, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर हंसिए से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दुर्गा यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले घनश्याम यादव (25 वर्ष) से हुई थी। दोनों का छह माह का एक बच्चा भी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उस पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाकर विवाद और मारपीट करता था।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बार फिर इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए घनश्याम यादव ने घर में रखे हंसिए से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दुर्गा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे इलाके में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गैर पुरुष से संबंध होने के शक में करता था मारपीट

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक करता था और शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। रविवार को भी इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और महिला की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

6 माह का मासूम बच्चा मां को हमेशा के लिए खो बैठा

इस घटना के बाद छह माह का मासूम बच्चा अपनी मां को हमेशा के लिए खो बैठा। आरोपी की करतूत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।