7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: कंपनी में काम करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, एक घायल

निजी कंपनी में शेड निर्माण कार्य में लगे युवक की हाईटेंशन तार में चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। वहीं हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक और युवक झुलस गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 17 Nov 2018, 2:47 PM IST

patrika

Big Breaking: कंपनी में काम करते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, एक घायल

भिलाई. निजी कंपनी में शेड निर्माण कार्य में लगे युवक की हाईटेंशन तार में चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। वहीं हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक और युवक झुलस गया है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। युवक आंध्र प्रदेश का निवासी था। खुर्सीपार में रहकर काम करता था।इधर युवक की मौत से नाराज परिजनों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खुर्सीपार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कंपनी ने एक लाख रुपए कैश परिजनों को मुआवजे के रूप में दिया।

शेड निर्माण का चल रहा था काम
भिलाई के लाइम इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सूरी इंडस्ट्रीज में शेड निर्माण का कार्य चल रहा था। खुर्सीपार निवासी मृत युवक एम रामाराव उपर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान वह और उसके साथ एक अन्य युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

खुर्सीपार थाना टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इधर कंपनी ने युवक के शव को आंध्रप्रदेश ले जाने के लिए वाहन मुहैय्या कराया है।