8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रवाल भवन में आज से 100 बेड का कोविड सेंटर

आयुष व अम्बेश के मरीजों को किया जाएगा भर्ती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 20 May 2021, 9:59 PM IST

अग्रवाल भवन में आज से 100 बेड का कोविड सेंटर

अग्रवाल भवन में आज से 100 बेड का कोविड सेंटर

भीलवाड़ा।
अग्रवाल उत्सव भवन में शुक्रवार को 100 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू होगा। सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हंै। यहां सभी तैयारी हो गई है। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि यह सेंटर जवाहर फाउंडेशन ने तैयार कराया है। शुक्रवार से रोगियों को भर्ती करना शुरू कर देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, महासचिव महेश सोनी एवं डॉ. खान ने सेंटर का जायजा लिया। डॉ. खान ने बताया कि अभी आयुष चिकित्सालय व अम्बेश जैन चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को यहां शिफ्ट किया जाएगा। आयुष में ४६ व अम्बेश में १० मरीज भर्ती है। टीबी अस्पताल, ईएसआई भवन, महाप्रज्ञा, अग्रवाल तथा संजय कॉलोनी के माहेश्वरी भवन में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। उधर, आयुष भवन में ऑक्सीजन लाइन डाली जाएगी। ताकि कोरोना संक्रमण में मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं आए। अग्रवाल भवन में सभी चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। वही यहां तौकते के कारण मैदान में पानी भरने पर यहां मिट्टी का भराव किया गया है। ताकि किसी को परेशानी नहीं हो सके।
शाम को कोविड केयर सेन्टर का जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने निरीक्षण किया। नकाते ने यहां पर की गई व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कोविड केयर सेन्टर में १०० ऑक्सीजन बैड लगाए गए। निरिक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरूण गौड, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।