भीलवाड़ा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने शुक्रवार को दोपहर 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया। इसमें भीलवाड़ा जिले का रिजल्ट 89.05 प्रतिशत रहा। जिले से कुल 29 हजार 140 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें से 25 हजार 949 उत्तीर्ण हुए। 10वीं में भी छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं का परिणाम 90.35 प्रतिशत रहा जबकि छात्रों का 87.75 प्रतिशत ही रहा। छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परिणाम 2.6 प्रतिशत ज्यादा रहा। 14570 छात्रों में से 12785 छात्र पास हुए, जबकि 14570 छात्राओं में से 13164 छात्राएं पास हुई। जिले से 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 29, 971 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 29,140 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। कुल 831 छात्र अनुपस्थित रहे।