अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि चित्तौडग़ढ़ की ओर से आ रही कार में मादक पदार्थ तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना पर थानाप्रभारी गजराज चौधरी ने ओज्याड़ा चौराहे पर नाकाबंदी शुरू की गई। वाहनों की जांच के दौरान शंका के आधार पर कार को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उसमें १ किलो ४६० ग्राम अफीम बरामद की। चालक साधू के वेश में था। चालक ने अपना नाम नवपिंड, गोविंदपुरा (लुधियाना) निवासी ओमदास बताया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि यह अफीम वह मध्यप्रदेश से ला रहा था और पंजाब ले जाना था।