8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के लिफाफे में निकले 21 रुपए

21 rupees found in PM Modi's envelope अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिफाफे में 21 रुपए डाले थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 25 Sep 2023, 5:47 PM IST

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


भीलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल आसींद क्षेत्र के मालासेरी देवडूंगरी पर भगवान देवनारायण के मंदिर के दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिफाफे में 21 रुपए डाले थे। मंदिर के दानपात्र को सोमवार को खोलने पर इसका पता लगा।

आठ माह से लोगों को पीएम मोदी के लिफाफे को लेकर उत्सुकता था। मंदिर का दानपात्र सोमवार को शुभ मुहुर्त और हवन के बाद खोला गया। दानपात्र में जमा राशि को एक जगह एकत्र किया गया और उसके बाद गणना का काम शुरू हुआ। गणना में 55 जने लगाए गए। इसी दानपात्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंद लिफाफा डाला था। भगवान देवनारायण के भक्तों को पीएम मोदी की पाती खुलने का बेसब्री से इंतजार था।

मंदिर परिसर में रखे दो दानपात्रों को खोला गया। इनमें तीन लिफाफे निकले। इनमें एक लिफाफा पीएम मोदी का था। लिफाफा खोलने पर उसमें 21 रुपए निकले। इनमें बीस रुपए का एक नोट और एक का सिक्का था। दूसरा लिफाफा कांग्रेस नेता सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत का था।

उसमें 2100 रुपए निकले। जबकि एक लिफाफे पर नाम नहीं था। उसमें 101 रुपए थे। गौरतलब है कि 28 जनवरी 2023 को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला था।