19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

45 से अधिक उम्र वाले के लगेगा टीका
less than 1 minute read
Google source verification
22 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

22 नए संक्रमित मिले, दो की मौत

भीलवाड़ा।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 22 नए संक्रमित मिले। जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की महात्मा गांधी अस्पताल में तथा दूसरे की इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
डिप्टी सीएमएचओ डा. घनश्याम चावला ने बताया कि सोमवार को ६८७ लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की थी। इसमें से २२ जने संक्रमित निकले है। जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले दस से भी कम संक्रमित आ रहे थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढऩा चिकित्सा व जिला प्रशासन के लिए चिन्ता का विषय है।
अस्पताल के अनुसार बिजयनगर के कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे २० मार्च को भर्ती कराया था। वही शहर के एक व्यक्ति की कोरोना ग्रसित होने के बाद इन्दौर में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
केंद्र सरकार की ओर से कोरोना से जंग के खिलाफ बड़ा फैसला लिया गया है। अब एक अप्रेल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। इससे चिकित्सा विभाग ने भी राहत की सास ली है कि कई लोग टीका लगाना चाहते है, लेकिन वे सरकार के नियमों में नहीं आ रहे है। सरकार के इस निर्णय से अब जिले के युवाओं को टीका लगाने का मौका मिल सकेगा। डाक्टरों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है और इसके लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। डाक्टरों ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है। फिलहाल जिले में 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है। जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकारण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीडि़त हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग