6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब तक 2383 ई-इपिक डाउनलोड

एक फरवरी से सभी को मिलेगी सुविधा

less than 1 minute read
Google source verification
अब तक 2383 ई-इपिक डाउनलोड

अब तक 2383 ई-इपिक डाउनलोड

भीलवाड़ा।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ई-इपिक डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब तक जिले में 2383 डाउनलोड कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी से मतदाताओं के लिए ई-आधार की तर्ज पर ई-इपिक की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। एक फरवरी से यह सुविधा सभी मतदाताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
योजना के अनुसार पहले चरण में 31 जनवरी तक उन नव पंजीकृत मतदाताओं का वोटर आईडी डाउनलोड करना था जिन्होंने मतदाता सूची के डेटाबेस में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवा रखे हैं। जिले में ऐसे कुल 7862 मतदाता हैं।
----
गांधी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म कार्यक्रम
भीलवाड़ा . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस के मौके पर शांति संदेश मंच की ओर से सर्वधर्म समाज के सानिध्य में कार्यक्रम किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने बताया कि सभी नागरिकों मैत्रीभाव के साथ समस्त जीवों को समभाव से देखना चाहिए। शिक्षाविद सुन्दरलाल जैथलिया ने बताया कि विश्व शांति की सार्थकता विश्व के निर्माण में है। इसके लिए विश्व के सभी देशों में परस्पर सद्भावना का विकास आवश्यक है, यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है। सेवानिवृत शिक्षक कैलाशचन्द्र सर्वा, संत जगदीश वैष्णव, मोहम्मद हुसैन अंसारी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मोतीलाल मेघवंशी, जगदीश कीजड़ा, रमजान अली नीलगर, शिशुपाल मेवाती, रमेश वाल्मीकि, शंकर तेली, जगदीश खटीक आदि सर्वधर्म समाज के लोग मौजूद थे।