8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवधिपार 250 किलो काजू व पिस्ता कराए नष्ट

भीलवाड़ा. चिकित्सा विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को मिर्च मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज में अवधि पार 25 कर्टन काजू व पिस्ता मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 14 Oct 2022, 8:45 AM IST

अवधिपार 250 किलो काजू व पिस्ता कराए नष्ट

अवधिपार 250 किलो काजू व पिस्ता कराए नष्ट

भीलवाड़ा. चिकित्सा विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरुवार को मिर्च मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज में अवधि पार 25 कर्टन काजू व पिस्ता मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया गया। 250 किलो माल कृषि उपज मंडी स्थित मारूति ट्रेडिंग कम्पनी का बताया गया है। टीन में मिले काजू टुकड़ी का नमूना लिया।

सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि गुरुवार को टीम मिर्च मंडी में केसल आर कोल्ड स्टोरेज गई, जहां काजू के कई कर्टन मिले। सभी पैकेट एक से दो साल पुराने थे। अवधि एक साल व छह माह पहले ही पार हो गई थी। समाप्त हो गई थी। इसे कीरखेड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड में जलाया गया। वहीं व्यापारी बंसत मंडोवरा बोले, यह माल कोल्ड स्टोर में रखने के बाद भूल गया था। कुछ व्यापारियों का मानना है कि इस तरह का माल कई व्यापारियों के पास मिल सकता है। जो व्यापारी खुले काजू बेच रहे हैं, वो एक साल से पुराने तक होते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि कोटा रोड न्यू ईरास पर मैदा व सूजी के नमूने लिए।